पुरुषों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शरीर में Testosterone Hormone की संतुलित तरीके से जरूरत होती है। यह एक हार्मोन है जो पुरुषों के अंडकोष में बनता है। इसलिए कई लोग इस हार्मोन को मेल हार्मोन के नाम से भी जानते हैं। पुरुषों के शरीर में बनने वाले सेक्स हार्मोन को टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) कहते हैं। यह हार्मोन सेक्स ड्राइव को बढ़ाने का काम करता है। टेस्टोस्टेरोन की कमी से शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इस लेख में हम टेस्टोस्टेरोन ज्यादा होने के नुकसान क्या है जानेंगे।

टेस्टोस्टेरोन ज्यादा होने के नुकसान
1. ब्लड प्रेशर में परिवर्तन
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) हार्मोन का उच्च स्तर ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा कर सकता है। इस स्थिति में पुरुषों को उच्च और ब्लड प्रेशर की समस्या महसूस होती है, जिसके कारण उन्हें चक्कर आना, उल्टी जैसा महसूस होना, सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
2. यौन क्षमता पर प्रभाव
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी से यौन क्षमता प्रभावित होती है। वहीं, टेस्टोस्टेरोन की अधिकता पुरुषों की यौन क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इससे पुरुषों के स्पर्म काउंट प्रभावित हो सकते हैं।
3. मुँहासे की समस्या
शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होने के कारण पुरुषों के चेहरे पर मुंहासों की समस्या बहुत ज्यादा हो सकती है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होने से अत्यधिक पसीना आने लगता है, जिससे मुंहासों की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपको ज्यादा पसीना आ रहा है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
4. छाती में दर्द
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का उच्च स्तर सीने में दर्द का कारण बन सकता है। ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी प्रभावित करता है। ऐसे में हार्ट प्रॉब्लम होने की संभावना बढ़ जाती है।
5. हाथ-पांव में सूजन
शरीर में टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) के उच्च स्तर के कारण हाथों और पैरों में सूजन हो सकती है। इसके अलावा रक्त के थक्कों की समस्या होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में शरीर में सूजन होना सामान्य बात है। यदि ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें-