मेन्यू बंद करे

मच्छ मणि पहनने के फायदे

मच्छ मणि के फायदे: भगवान विष्णु ने ‘मत्स्य’ यानि मछली का अवतार लिया था और इसी वजह से मछली से जुड़ी चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं। Machh Mani stone जादू टोना, बुरी नजर और प्रेत बाधा से भी बचाता है। अगर व्यापार में घाटा हो रहा है तो मच मणि आपको नुकसान से बचा सकती है। वास्तु दोषों की रोकथाम के लिए मच्छ मणि पहनी जा सकती है।

मच्छ मणि के फायदे | Machh Mani Benefits in Hindi

मच्छ मणि के फायदे

1. जो व्यक्ति पॉलिटिक्स में पूरी तरह से सक्रिय है और सफल होने की इच्छा रखता है, उसे मच्छ मणि पहनने से आश्चर्यकारक फायदा मिलता है। इस रत्न के प्रभाव से कालसर्प दोष के कारण उत्पन्न होने वाली परेशानी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। Machh Mani stone एक दुर्लभ रत्न है। राहु ग्रह की पीड़ा को शांत करने के लिए इस रत्न से बेहतर कोई रत्न नहीं है। यह एक प्राचीन रत्न होने के साथ-साथ अत्यंत दुर्लभ रत्न भी है।

2. आप भी आलीशान जीवन जीने का सपना देखते हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण सारे सपने सच होने से पहले ही मुरझा जाते हैं, तो आपको मच्छ मणि जरूर पहननी चाहिए। इसे धारण करने वाला व्यक्ति हर तरह के काम के तनाव से बाहर आकर सुखी जीवन व्यतीत करता है।

3. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष हो, जीवन में हर दिन नई-नई परेशानियां आ रही हों, तो काल सर्प दोष, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं, तो मच मणि जरूर पहननी चाहिए, इससे वह सब परेशनिया खत्म हो जाएंगी।

4. वास्तु दोष से बचने के लिए रात को कच्चे दूध में भिगोकर Machh Mani stone रख दें, सुबह गंगाजल से धोकर शिवलिंग पर दूध और जल का अभिषेक करके घर के मुख्य द्वार पर इसे लटका दें। मछली राहु गृह कारक है और कुछ मछलियों के सिर में यह मणि होता है। जिसे वह अपनी मौत से कुछ देर पहले उगलती हैं।

5. जब भी हमें या बच्चों को घर के किसी कमरे या कोने में कोई अनजान परछाई महसूस होती है तो वहां एक कांच के बर्तन में पानी में दो Machh Mani stone रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और कुछ ही मिनटों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

6. मच्छ मणि पहनने वाले को हर तरह के तनाव से मुक्त एक सुखी जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इसे धारण करने से राहु ग्रह की पीड़ा शांत हो जाती है। लोगों को इस रत्न के बारे में जानकारी न होने के कारण यह ज्यादा प्रचलन में नहीं हो सका।

निष्कर्ष

राहु ग्रह की पीड़ा को शांत करने के लिए या राहु की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो तो मच्छ मणि धारण करना लाभकारी होता है। मच्छ मणि कोई साधारण रत्न नहीं है, बल्कि यह बहुत ही दुर्लभ रत्न है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति को जीवन के हर प्रकार के तनाव से मुक्ति मिलती है और उसका जीवन सुखमय हो जाता है और कई तरह के फायदे मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-

Related Posts