त्योहारों, शादी समारोहों और आयोजनों में शारीरिक रूप से सुंदर दिखना न केवल आपको अन्य लोगों पर अच्छा प्रभाव डालता है बल्कि सुंदर दिखने से आपका आत्मविश्वास भी आपको दूसरों से खास बनाता है। हालांकि कई बार शादी समारोहों और त्योहारों पर तमाम जरूरतों के चलते कई महिलाएं चाहकर भी ब्यूटी पार्लर नहीं जा पाती हैं, ऐसे में आप घर पर रहकर भी चेहरे की चमक वापस ला सकती हैं। तो इसीलिए इस लेख में आप, घर पर फेस पैक कैसे बनाएं इसके3 घरेलू नुस्खे को जानेंगे।

घर पर फेस पैक कैसे बनाएं
घर पर फेस पैक कैसे बनाने के लिए आपको दालों की मदद लेनी होगी। इन दालों की मदद से आप बेहद कम कीमत में अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे पर चमक लाने के लिए किन दालों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
1. मूंग दाल फेस पैक का घरेलू नुस्खा
- आधा कप मूंग दाल को रात भर पानी में भिगो दें।
- सुबह इसे धोकर मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
- फिर इस दाल के पेस्ट में एक चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
- फिर तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पांच मिनट तक मसाज करने के बाद साफ पानी से धो लें।
लाभ– मूंग की दाल के इस्तेमाल से न सिर्फ चेहरे पर निखार आता है बल्कि मुंहासे, काले घेरे, टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
2. घर पर मसूर दाल फेस पैक बनाने का तरीका
- चार चम्मच लाल दाल और चार बादाम आधा कप दूध में रात भर भिगो दें।
- अगले दिन दाल और बादाम को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
- इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
- इसे बीस मिनट के लिए लगा रहने दें।
- इसके बाद चेहरे को धोने से पहले पांच मिनट तक मसाज करें।
- फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें।
लाभ– लाल मसूर की दाल का फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। साथ ही डेड स्किन से छुटकारा मिलता है और त्वचा मुलायम हो जाती है।
3. घर पर चना दाल फेस पैक बनाने का तरीका
- दो-तीन बड़े चम्मच चना दाल को रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
- भीगी हुई दाल को सुबह पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इसमें दो चम्मच दही, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं।
- इन सबको अच्छी तरह मिला लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
- इसे पंद्रह मिनट के लिए लगा रहने दें।
- इसके बाद पांच मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करने के बाद सादे पानी से धो लें।
लाभ– चना दाल आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने, त्वचा को तेल मुक्त बनाने, मुंहासों, पिगमेंटेशन और ब्लैक हेड्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़े: