क्या आप जानते है दुनिया में कुल कितने मुस्लिम देश है और वो कौन कौन से हैँ? अगर नहीं, तो हम इस सवाल का जवाब विस्तार से देने जा रहे है जिसमें आप दुनिया के तमाम इस्लामिक देशों के बारें में जानेंगे। दरसल, इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा धार्मिक समूह है।

2010 के एक रिपोर्ट अनुसार दुनिया में इस्लाम के 1.6 अरब अनुयायी है, जो विश्व के कुल आबादी से 23% है। ऐतिहासिक रूप से, इस्लाम को सुन्नी, ख्वारज और शिया इन तीन प्रमुख धार्मिक संप्रदाय में विभाजित किया गया था। लेकिन अब मुख्यतः मुस्लिम धर्म दो संप्रदायों में बटा हुआ है, जिसमें सुन्नी (सबसे बड़ी आबादी, करीब 1.5 अरब लोग) और शिया आते है।
दुनिया में मुस्लिमों की सबसे बड़ी आबादी इंडोनेशिया (करीब 12.7%) में रहती है। वही दूसरे नंबर पर भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान (करीब 11.0%) आता है और तीसरे नंबर पर अपना देश भारत (करीब 10.9%) आता है। दुनिया की कुल आबादी में से 20% मुस्लिम जनसंख्या अरब देशों मे निवास करती है।
वॉशिंगटन स्थित प्यू रिसर्च सेंटर अनुसार वर्ष 2100 तक दुनिया में मुस्लिम धर्मिय लोगों की संख्या सबसे ज्यादा होगी। ऐसा ही अनुमान भारत के संदर्भ में भी लगाया गया है, की भारत में मुस्लिम जनसंख्या 2050 तक सर्वाधिक हो सकती है।
मुस्लिमों की बढ़ती आबादी बाकी समुदायों से काफी ज्यादा है। इस रिसर्च में कहा गया की मुस्लिमों में औसतन बच्चे पैदा करने का दर 3 है, जबकि इसायियों में औसत दो से अधिक और हिन्दू 2.4 औसत के साथ आता है।
दुनिया में कुल कितने मुस्लिम देश है

दुनिया के कुल 57 मुस्लिम देश है, जिसमें सबसे बड़ी आबादी मुस्लिम है। इन देशों का निर्माण इस्लामिक विचारधारा पर हुआ है या देश की व्यवस्था इस्लाम से प्रभावित है। इनमें कुछ ऐसे भी देश मौजूद है जो दुनिया के सबसे आमिर देशों में से है। लेकिन ज्यादातर सामान्य और गरीब देश ही शामिल है। इन 57 देशों में अधिकतर एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में मौजूद हैं।
दुनिया में हर एक देशों में मुस्लिमों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। चाहे अमेरिका, इंग्लैंड हो या चीन,रूस इन सभी देशों में अच्छी तरह में मुस्लिम समुदाय रहते है। दुनिया में मौजूद हर एक देश में मुस्लिम रहते है लेकिन दुनिया में मुस्लिम देशों की संख्या 57 है। हमने आपके लिए दुनिया के कुल 57 मुस्लिम देशों की सूची नीचे दी है।
57 मुस्लिम देश
- इंडोनेशिया
- पाकिस्तान
- ईरान
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात
- मलेशिया
- तुर्की
- नाइजीरिया
- अल्जीरिया
- कुवैत
- बांग्लादेश
- ब्रुनेई
- माली
- जिबूती
- सोमालिया
- नाइजर
- सिएरा लियोन
- गाम्बिया
- लीबिया
- कजाकिस्तान
- कतर
- मिस्र
- ओमान
- उज्बेकिस्तान
- तुर्कमेनिस्तान
- मालदीव
- गिनी-बिसाऊ
- कोमोरोस
- फिलिस्तीन
- जॉर्डन
- कैमरून
- चाड
- लेबनान
- मोजाम्बिक
- सेनेगल
- ताजिकिस्तान
- सूरीनाम
- बेनिन
- मॉरिटानिया
- युगांडा
- टोगो
- किर्गिस्तान
- इराक
- अल्बानिया
- गिनी
- गुयाना
- अफगानिस्तान
- बुर्किना फासो
- बहरीन
- ट्यूनीशिया
- मोरक्को
- सूडान
- आइवरी कोस्ट
- यमन
- सीरिया
- अजरबैजान
- गबन
दुनिया के कुल 57 मुस्लिम देश है जिसमें 100 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम लोग रहते है। जबकि भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया में दुनिया के सर्वाधिक मुस्लिम रहते है। भारत में मुस्लिम धर्मिय लोग करीब 18 करोड़ से ऊपर है जिनकी जनसंख्या की रफ्तार बाकी समुदायों से अधिक है।
अब आपको दुनिया में कुल कितने मुस्लिम देश है इस सवाल का जवाब मिल गया होगा। प्यू रिसर्च सेंटर अनुसार दुनिया में आने वाले भविष्य में मुस्लिमों की संख्या पहले पायदान पर पोहोच सकती है जबकि इसाई धर्म की संख्या में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। इसके साथ हिन्दू धर्मिय समुदाय सामान्य वृद्धि दर के साथ बना रहेगा।