दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है, लेकिन क्या आप जानते है? अगर नहीं तो हम ऐसे टॉप 10 भाषाओं के बारें में इस आर्टिकल में बताने जा रहे है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विश्व में लगभग 7,000 भाषाएं हैं। हैरानी की बात यह है की, इन भाषाओं के 90% बोलने वालों की संख्या 1 लाख से भी कम है।

कुछ भाषाएँ ऐसी होती हैं जिन्हें केवल भाषाविद ही समझ सकते हैं। यानी सबसे कम भाषाएं सबसे ज्यादा बोली जाती हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, चीनी, स्पेनिश, फ्रेंच, बंगाली, पुर्तगाली, रूसी, जापानी, पंजाबी और मराठी दुनिया की 10 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं हैं।
दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है
1. संस्कृत भाषा (Sanskrit language)

संस्कृत भाषा को हिंदू धर्म में देवभाषा भी कहा जाता है। यह एक ऐसी भाषा है जिसे दुनिया के तमाम विश्वविद्यालय और भाषा विशेषज्ञ प्राचीन होने का दावा करते हैं। विश्व में जितनी भी अधिक बोली जाने वाली भाषाएँ हैं, उनमें संस्कृत की झलक मिलती है। इससे पता चलता है कि संस्कृत से कितनी भाषाओं की उत्पत्ति हुई होगी। यह भाषा ईसा पूर्व 5000 वर्ष से भी अधिक पुरानी मानी जाती है और इसके प्राचीन होने के प्रमाण आज भी मौजूद हैं।
संस्कृत भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। लेकिन दुख की बात यह है कि इसका उपयोग केवल पूजा, अनुष्ठान आदि के लिए ही सीमित हो गया है। भारतीयों के लिए इस भाषा को समझना कभी मुश्किल नहीं रहा, लेकिन फिर भी, इसका उपयोग न करने के कारण इसे समझने वालों की संख्या में काफी कमी आई है।
2. तमिल भाषा (Tamil language)

तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, भारत की दूसरी भाषा में भी शामिल है। तमिल न केवल भारत में बल्कि श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया में भी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। साक्ष्य मौजूद है कि यह लगभग 5000 वर्षों से बोली जाने वाली एक प्राचीन भाषा है। वर्तमान में इस भाषा का प्रयोग 8 करोड़ से अधिक लोग करते हैं।
3. लैटिन भाषा (Latin language)

लैटिन प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की आधिकारिक भाषा थी। वर्तमान में यह रोमन कैथोलिक चर्च की आधिकारिक भाषा और वेटिकन सिटी की आधिकारिक भाषा है। संस्कृत की तरह, यह एक शास्त्रीय भाषा है। लैटिन इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार की रोमांस शाखा में आता है। इसी से फ्रेंच, इतालवी, स्पेनिश, रोमानियाई, पुर्तगाली और वर्तमान समय की सबसे लोकप्रिय भाषा अंग्रेजी की उत्पत्ति हुई। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व के कारण मध्यकालीन और पूर्व-आधुनिक काल में लैटिन लगभग पूरे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें सभी धर्मों, विज्ञानों, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की पुस्तकें लिखी जाती थीं।
4. हिब्रू भाषा (Hebrew language)

प्राचीन हिब्रू भाषा लगभग 3000 वर्ष पुरानी है। आज के समय में यह इज़राइल की आधिकारिक भाषा है, जिसे विलुप्त होने के कगार पर इजरायल के लोगों द्वारा फिर से संरक्षित किया गया है। पवित्र पुस्तक बाइबिल में पुराना नियम इसी भाषा में लिखा गया है, इसीलिए इसे हमारी संस्कृत की तरह पवित्र भाषा माना जाता है। इब्रानी भाषा अरामी लिपि में लिखी जाती है, जिसे दाएँ से बाएँ पढ़ा और लिखा जाता है।
5. इजिप्तयन भाषा (Egyptian language)

जब भी हम इजिप्त (मिस्र) का जिक्र सुनते हैं तो पिरामिड के बारे में सोचते हैं। हम निश्चित रूप से जानते हैं कि एक बहुत प्राचीन संरचना है, लेकिन इसके साथ मिस्र की भाषा उससे भी पुरानी है। यह भाषा लगभग 2600-2000 साल पुरानी है, जिसके प्रमाण प्राचीन इमारतों और पिरामिडों पर लिखे लेख बताते हैं।
6. ग्रीक भाषा (Greek language)

वर्तमान में ग्रीक भाषा ग्रीस, अल्बानिया और साइप्रस जैसे देशों में बोली जाती है। इसका उपयोग 1450 ईसा पूर्व से अधिक समय में किया जाता है। यह दुनिया के 13 मिलियन से अधिक लोगों की मुख्य भाषा है।
7. चीनी भाषा (Chinese language)

वर्तमान में चीनी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन गई है। इसका उपयोग विश्व की लगभग 11.92% जनसंख्या द्वारा किया जाता है, जिसमें 91 करोड़ से अधिक लोग हैं। वास्तव में, भले ही इसे चीनी भाषा माना जाता है, लेकिन वास्तव में यह ‘मंदारिन’ नामक भाषा है। यह भाषा 1200 वर्ष ईसा पूर्व की है।
8. अरेमिक भाषा (Aramaic language)

अरेमिक भाषा लगभग 1000 वर्ष ईसा पूर्व है। यह वर्तमान में इज़राइल, लेबनान, इराक, ईरान, सीरिया और रोम में बोली जाती है। आज यह भाषा हिब्रू और अरबी भाषा में पाई गई है। एक समय में यह अर्मेनियाई गणराज्य की आधिकारिक भाषा थी।
9. कोरियाई भाषा (Aramaic language)

आज के समय में कोरियन भाषा बोलने वालों की संख्या 8 करोड़ है। यह दुनिया की 14वीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। लेकिन इसके साथ ही यह 600 ईसा पूर्व से प्रयोग की जाने वाली 9वीं भाषा है। आज विश्व की लगभग 1% जनसंख्या इस भाषा का प्रयोग करती है। जो दक्षिण-उत्तर कोरिया और चीन में प्रमुखता से बोली जाती है।
10. अर्मेनियाई भाषा (Armenian language)

अर्मेनियाई भाषा दुनिया की 10वीं प्राचीन भाषा है, जो लगभग 450 ईसा पूर्व से बोली जाती है। यह आर्मेनिया गणराज्य की आधिकारिक भाषा है। आज 67 लाख से अधिक लोग इस भाषा को बोलते हैं, उनमें से अधिकांश (लगभग 34 लाख) लोग आर्मेनिया में रहते हैं।