क्या आप जानते है वर्ष 2022 मे भारत में कुल कितने राज्य हैं? और क्या आपको पता है भारत देश के आजादी से पहले कितने और कौनसे राज्य थे? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो हम इस प्रश्न का सही और सटीक जवाब देने की कोशिश करेंगे.
स्वतंत्रता से पहले भारत मे लगभग 565 राजसी रियासते मौजूद थी, जिसे मुख्य रूप से 1947 से 1950 के बीच एकीकृत किया गया. इसमे रियासतें, फ्रांस का उपनिवेश, पुर्तगाल का उपनिवेश और ब्रिटिश इंडिया के राज्य शामिल थे. ब्रिटिश इंडिया मे आज के भारत जैसे राज्य मौजूद नहीं थे, बल्कि उनकी जगह मद्रास प्रेसिडेंसी, बॉम्बे -यूनाइटेड प्रॉविन्स और सेंट्रल इंडिया इस तरह के स्टेट हुआ करते थे. आजादी के बाद विशाल भारत देश की जरूरतों को समझते हुए अलग अलग राज्यों की निर्मिती की गई.
इसे भी पढे:
- भारत का कौन सा राज्य कब बना? जानिए, सभी राज्यों का स्थापना दिन
- विमान का आविष्कार किसने किया? जानिये यहा

भारत में कुल कितने राज्य हैं
वर्तमान समय मे भारत मे कुल 28 राज्य (State) और 8 केंद्रशासित प्रदेश (Union Territory) है. वर्ष 2014 मे भारत सरकार ने आंध्रप्रदेश से तेलंगना को अलग करके तेलंगना को नए राज्य का दर्जा दिया था. इसके साथ शायद आप जानते होंगे की 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद देश मे मौजूद राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या मे बदलाव हुआ था. हमने आपके लिए नीचे एक सरल टेबल बनाया है, जिसमे राज्य एवं राजधानी, आधिकारिक भाषा बताई गई है.
क्रमांक | राज्य | राजधानी | आधिकारिक भाषा |
1. | आंध्र प्रदेश | अमरावती | तेलुगु |
2. | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | अंग्रेजी |
3. | असम | दिसपुर | असमिया |
4. | बिहार | पटना | हिन्दी |
5. | छत्तीसगढ़ | रायपुर | हिन्दी |
6. | गोवा | पणजी | कोंकणी |
7. | गुजरात | गांधीनगर | गुजराती |
8. | हरियाणा | चंडीगढ़ | हिन्दी |
9. | हिमाचल प्रदेश | शिमला | हिन्दी |
10. | झारखंड | रांची | हिन्दी |
11. | कर्नाटक | बेंगलुरू | कन्नड |
12. | केरल | तिरुवनंतपुरम | मलयालम |
13. | मध्य प्रदेश | भोपाल | हिन्दी |
14. | महाराष्ट्र | मुंबई | मराठी |
15. | मणिपुर | इंफाल | मेयती |
16. | मेघालय | शिलांग | अंग्रेजी |
17. | मिजोरम | आइजोल | अंग्रेजी, हिन्दी, मिज़ो |
18. | नागालैंड | कोहिमा | अंग्रेजी |
19. | ओडिशा | भुवनेश्वर | ऑडिया |
20. | पंजाब | चंडीगढ़ | पंजाबी |
21. | राजस्थान | जयपुर | हिन्दी |
22. | सिक्किम | गंगटोक | अंग्रेजी, नेपाली |
23. | तमिलनाडु | चेन्नई | तमिल |
24. | तेलंगना | हैदराबाद | तेलुगु |
25. | त्रिपुरा | अगरतला | बंगाली, अंग्रेजी, कॉकबोरोक |
26. | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | हिन्दी |
27. | उत्तराखंड | देहरादून | हिन्दी |
28. | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | बंगाली, नेपाली |
क्रमांक | केंद्रशासित प्रदेश | राजधानी | आधिकारिक भाषा |
01. | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर | अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगु |
02. | चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी |
03. | दादर नगर हवेली एवं दमन और दीप | दमन | अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती |
04. | दिल्ली | नई दिल्ली | अंग्रेजी, हिन्दी, |
05. | जम्मू कश्मीर | श्रीनगर | अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, कश्मीरी |
06. | लद्दाख | लेह | अंग्रेजी, हिन्दी, लद्दाखी |
07. | लक्षदीप | kavaratti | अंग्रेजी, मलयालम |
08. | पुददुचेरी | पुददुचेरी | अंग्रेजी, तमिल |
भारत मे जनसंख्या मे सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है. इसके साथ सबसे ज्यादा क्षेत्रफल मे राजस्थान बड़ा है. उद्योग एवं व्यापार मे महाराष्ट्र आगे है, और सबसे कम क्षेत्रफल गोवा राज्य का है. हालांकि, जनसंकीय की दृष्टि से सिक्किम सबसे छोटा राज्य है.
हम उम्मीद करते है की आपको भारत में कुल कितने राज्य हैं? इस सवाल का सही और सटीक जवाब मिल गया होगा. भारत देश हमारा विविधता से भर हुआ देश है. इनमे सभी जाती धर्म, भाषा के लोग रहने के बाद भी हम सभी एक है; और यही हमारी ताकत है.
इसे भी पढे: