सोशल मीडिया बड़ी हस्तियों, क्रिकेटरों, गायकों और नर्तकियों या अन्य सभी लोगों के लिए अपने प्रशंसकों और दोस्तों से जुड़े रहने का सबसे अच्छा माध्यम है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ही आसान है, इसका इस्तेमाल बड़े से लेकर बच्चे तक करते हैं। ऐसे में दुनियाभर में कई सोशल मीडिया ऐप हैं जिनके जरिए सेलिब्रिटी अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय ऐप इंस्टाग्राम है, इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। इस लेख में हम, 2022 में भारत में Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किसके है यह जानेंगे।

इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां मशहूर हस्तियां अपने पेशेवर और निजी जीवन को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। हालांकि सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान दोनों हैं। यहां लोग रातों-रात मशहूर हो जाते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया में कोई भी कम समय में वायरल हो जाता है। ऐसे में कई बार कोई गलत खबर भी वायरल हो जाती है। जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही इसके अपने फायदे भी हैं, जैसे कि इंस्टाग्राम में अधिक फॉलोअर्स वाले व्यक्ति से बड़ी कंपनियां अपने पोस्ट और स्टोरीज डालने के लिए लाखों रुपये का भुगतान करती हैं। तो आइए जानते हैं 2022 में इंस्टाग्राम पर किसके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
भारत में इंस्टाग्राम पर किसके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं 2022
भारत में इंस्टाग्राम 2021 पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स विराट कोहली के हैं जो एक India के बड़े क्रिकेट खिलाड़ी है। इंस्टाग्राम पर विराट के 165 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स है जिनकी तादात दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988) एक भारतीय क्रिकेटर और भारत की राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। उन्हें व्यापक रूप से सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।
कोहली ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, वह 2013 में पहली बार एकदिवसीय बल्लेबाजों के लिए आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंचे। उन्होंने आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 में दो बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट जीता। उनके पास सबसे तेज 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी है।
India में इंस्टाग्राम पर किसके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं टॉप 10 लिस्ट
क्रम संख्या | नाम | फॉलोअर्स (Millions) | पेशा |
01 | विराट कोहली | 165 | क्रिकेटर |
02 | प्रियंका चोपड़ा | 69 | अभिनेत्री |
03 | श्रद्धा कपूर | 67 | अभिनेत्री |
04 | नेहा कक्कड़ | 64 | सिंगर |
05 | दीपिका पादुकोण | 62 | अभिनेत्री |
06 | नरेंद्र मोदी | 62 | माननीय प्रधानमंत्री |
07 | आलिया भट्ट | 56 | अभिनेत्री |
08 | जैकलीन फर्नांडीज | 55 | अभिनेत्री |
09 | अक्षय कुमार | 54.8 | अभिनेता |
10 | कैटरीना कैफ | 54 | अभिनेत्री |
यह भी पढ़े –