एक भारतीय के रूप में, आपको भारत की सीमा से लगे देश के बारे में भी पता होना चाहिए। भारत के कुछ पड़ोसी देशों जैसे नेपाल और भूटान में आप बिना किसी रोक-टोक के आ सकते हैं, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां दोनों देशों की सीमा पर बेहद कड़ी सुरक्षा है। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर आए दिन तनाव देखने को मिलता है। हालांकि, भारत के सभी पड़ोसी देशों की सीमाओं को पाकिस्तान सीमा की तरह कड़ी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। अगर आप नहीं जानते हैं कि भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है तो हम इसकी सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है
भारत की सीमा 7 देशों से मिलती है। जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश का नाम शामिल है। कहीं न कहीं आपको भारत के स्थलीय पड़ोसी देश का नंबर 6 देखने को मिल सकता है क्योंकि अफगानिस्तान की सीमा POK से लगती है, जिस पर इस समय पाकिस्तान का कब्जा है।
भारत और पाकिस्तान दोनों ही पीओके को अपना इलाका बताते हैं, इसलिए भारत के नजरिए से देखें तो भारत की सीमा अफगानिस्तान से भी मिलती है, जिसकी सीमा सबसे छोटी है। आइए अब हम आपको भारत के सभी पड़ोसी देशों के नाम और उनकी सीमा की लंबाई बताते हैं।
- बांग्लादेश (4096 किमी)
- चीन (3488 किमी)
- पाकिस्तान (3323 किमी)
- नेपाल (1751 किमी)
- म्यांमार (1643 किमी)
- भूटान (699 किलोमीटर)
- अफगानिस्तान (106 किमी)
ऊपर दी गई सूची में आप देख सकते हैं कि भारत की सबसे ऊंची भूमि सीमा बांग्लादेश से मिलती है। जिसकी लंबाई 4096 किमी है, इसके बाद इसकी सीमा घटते क्रम में अन्य 6 देशों से मिलती है।
तो अब आप समझ ही गए होंगे कि भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश से लगी सीमा पर पैनी नजर रखते हैं. जबकि नेपाल, भूटान और म्यांमार की सीमाओं में स्थानीय लोग बिना पासपोर्ट और वीजा के एक-दूसरे की सीमा पार कर सकते हैं। हम उम्मीद करते है की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
यह भी पढ़े –