क्या आप जानते है की वर्ष 2022 में भारत की जनसंख्या कितनी है? आपको शायद पता होगा की साल 2011 में आखरी बार जनगणना हुई थी और अगली जनगणना इस 2021 में होनी थी. 2011 में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ थी जो इन 10 सालों काफी में बढ़ चुकी है. आधिकारिक जनगणना होने से पहले काफी ऐसी व्यवस्थाए और प्लेटफॉर्म है जो दुनिया की जनसंख्या पर हर वक्त नजर रखते है और आकडे जाहीर करते है. उन प्लेटफॉर्म में से वर्ल्डमीटर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो जनसंख्या की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करता है.

भारत दुनिया में दूसरे नंबर का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. हमारे देश के आगे सिर्फ चीन मौजूद है, लेकिन हमारे देश की जनसंख्या की रफ्तार को देखते हुए लगता है की बहोत जल्द हम दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क बन जाएंगे. जो यकीनन किसी भी देश के लिए अच्छी बात नहीं हो सकती. देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग बढ़ रही है और आज वक्त है की सरकार परिस्थिति खराब होने से पहले कोई ऐसा कदम उठाए जिससे आने वाले वक्त में देश की आबादी संतुलित प्रमाण में हो.
भारत की जनसंख्या कितनी है
भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 7 वा देश है लेकिन आबादी में दूसरे नंबर पर है. वर्ल्ड मीटर अनुसार फ़रवरी 2022 तक भारत की आबादी 1,40,28,99,600 (140 करोड़ से ज्यादा) इतनी है. यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो लाइव आकडे को दिखाता है. जो वास्तव में एकदम सटीक नहीं होते लेकिन मिले इनपुट अनुसार सिस्टम अल्गरिदम् मोटे तौर पर सही इनपुट प्रदान करता है. दुनिया की 7.8 अरब आबादी में से भारत का 140 करोड़ का हिस्सा है. उपलब्ध जानकारी अनुसार अभी दुनिया में हर दिन करीब 2.4 लाख बच्चे जन्म ले रहे है, जबकि लगभग 1 लाख लोग एक दिन में मर रहे है.
भारत की इससे पहले 2015 में जनसंख्या 1,310,152,403 (131 करोड़) थी, जो 2020 मे 1,380,004,385 (138 करोड़) हो गई. अभी फरवरी 2021 में इसमे मामूली बदलाव हुए है. हालांकि भविष्य में वर्ल्ड मीटर ने अपना अनुमान भी जाहीर किया है. जिसमें वर्ष 2030 में भारत की जनसंख्या 1,503,642,322 (150 करोड़ से अधिक), 2040 में 1,592,691,513 (करीब 160 करोड़) और 2050 तक 1,639,176,033 (163 करोड़ से अधिक) हो सकती है. यकीनन यह एक अनुमान है जो मौजूद जनसंख्या के आधार पर बनाया है. अगर भविष्य में सरकार कोई ऐसी योजना अमल में लाती है जो जनसंख्या नियंत्रण का काम करती हो तो यह आकडे कम हो सकते है.
भारत के सबसे आबादी वाले कौन से शहर है
उपलब्ध जानकारी अनुसार भारत में सबसे ज्यादा आबादी महाराष्ट्र के मुंबई शहर में है. इस शहर की जनसंख्या 12,691,836 (1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा) है. जबकि दुरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली आती है, जिसकी जनसंख्या 10,927,986 (करीब 1 करोड़) है. तीसरे नंबर पर बेंगलुरू (5,104,047), जबकि चौथे नंबर पर कोलकाता (4,631,392) और पाँचवे नंबर पर चेन्नई (4,328,063) आती है. भारत के कुछ मुख्य शहरों की आबादी नीचे हमने दी है.
शहर का नाम मुंबई नई मुंबई दिल्ली बेंगलुरू कोलकाता चेन्नई हैदराबाद पुणे अहमदाबाद कानपुर जयपुर पटना इंदौर गोरखपुर लखनऊ औरंगाबाद नाशिक वाराणसी चंडीगढ़ अलीगढ़ | आबादी 12,691,836 2,600,000 10,927,986 5,104,047 4,631,392 4,328,063 3,597,816 2,935,744 3,719,710 2,823,249 2,823,249 1,599,920 1,837,041 1,324,570 2,472,011 1,016,441 1,289,497 1,164,404 960,787 753,207 |
हम आशा करते है की वर्ष 2021 मे भारत की जनसंख्या कितनी है? इस सवाल का जवाब आपको पसंद आया होगा. भारत की आबादी सच मे देश के लिए चिंता का विषय है. देश मे उपलब्ध साधन सामग्री बढ़ते जनसंख्या को नहीं संभाल सकते. अगर देश की जनसंख्या ऐसेही बढ़ती रही तो देश मे बेरोजगारी, भूखमरी, अपराधों मे वृद्धि, अनाज की कमी और महंगाई जैसे मुद्दे तीव्रता के साथ उपस्थित हो सकते है.
इसे भी पढे: