भारत अजूबों का देश है, यहां के हर शहर का अपना इतिहास है। वैसे तो दिखने में हर इंसान एक जैसा होता है, लेकिन सिर्फ उनका टैलेंट ही उन्हें सबसे अलग करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शारीरिक रूप से अलग भी होते हैं। इस तरह उनकी एक अलग पहचान बन जाती है। इसी तरह भारत में एक आदमी है, जिसकी जन्म से ही एक अलग पहचान है, जिसकी लंबाई औरों से अलग है। अगर आप नहीं जानते की भारत का सबसे लंबा आदमी कौन है तो हम इस आर्टिकल में इसके बारे में दिलचस्प जानकारी देने जा रहे है।

भारत का सबसे लंबा आदमी कौन है
भारत के सबसे लंबा आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह है। जो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। इनकी लंबाई 8 फीट 1 इंच है। जो दुनिया के सबसे लंबे आदमी से सिर्फ 2 इंच कम है। हालांकि, इसी कारण से उन्हें कमाई, नौकरी आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही लंबाई के कारण उन्हें कई बीमारियों से भी जूझना पड़ता है। बचपन में ही धर्मेंद्र का कद अचानक बढ़ने लगा था। यह देख घरवाले हैरान भी थे और परेशान भी। वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। शुरुआत में डॉक्टर भी कुछ साफ नहीं कह पाए। लेकिन बाद में पता चला कि ‘एक्रोमेगाली‘ की वजह से धर्मेंद्र कुमार का कद असामान्य रूप से बढ़ रहा है।
Acromegaly वह स्थिति है जिसमें पिट्यूटरी ग्रंथि अधिक वृद्धि हार्मोन का उत्पादन शुरू कर देती है। यह एक ट्यूमर द्वारा पिट्यूटरी ग्रंथि को नुकसान के कारण हो सकता है। नतीजतन, इस ग्रंथि से स्रावित वृद्धि हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है और लंबाई असामान्य रूप से बढ़ने लगती है। अधिक लंबाई धर्मेंद्र के लिए एक समस्या थी। उसे न केवल बाजार में अपने आकार के कपड़े और जूते न मिल पाने की सामान्य परेशानी होती थी, बल्कि उसे कई बार साथी बच्चों के मज़ाक का पात्र भी बनना पड़ता था।

धर्मेंद्र के परिवार की हाइट सामान्य है, लेकिन उनके नाना की हाइट 7 फीट 3 इंच थी। 45 साल की हाइट के कारण धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अभी शादी नहीं हुई है। उनकी हाइट के कारण उन्हें मेलों और सर्कस, पार्टियों में बुलाया जाता है, जहां लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। लंबाई और वजन की वजह से उन्हें खास डाइट का ध्यान रखना पड़ता है। वह नाश्ते में 20- 25 अंडे खाते हैं, साथ ही 20- 22 लीटर दूध पीते हैं।
यह भी पढ़े –