क्या आप जानते है भारत का कौन सा राज्य कब बना, उनका स्थापना वर्ष और आधिकारिक भाषा कौनसी है? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. हमने कोशिश की है की आपके पास सही और अद्ययावत जानकारी पोहचे. आपको जरूर जानकारी होगी की अंग्रेजों के जमाने मे भारत मे कई रियासते थी. जिनपे अंग्रेजों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रण था.
देश को आजादी मिलने से पहले करीब 565 रियासते थी जिन्हे आजादी के बाद लगभग 3 साल के अंदर भारत मे विलीन किया गया. उस वक्त मुख्य तौर पर दो बड़े संस्थान थे जिसमे हैदराबाद संस्थान (जो करीब इटली जीतने आकार का था) का निजाम और जूनागढ़ संस्थान (गुजरात) का नवाब दोनों भी अपने संस्थान को पाकिस्तान मे विलीन कराना चाहते थे, लेकिन भारत सरकार के साहसी निर्णय के कारण वह संस्थान हमारे देश का हिस्सा बन पाए. ऐसे सैकड़ों कदमों के चलते हमारा भारत अखंड रहा है. इनके बाद सबसे ज्यादा विवाद का मुद्दा कश्मीर राज्य बना रहा, जो हमारे भारत का अभिन्न हिस्सा है.

ब्रिटिश इंडिया मे आज के भारत जैसे राज्य मौजूद नहीं थे, बल्कि उनकी जगह मद्रास प्रेसिडेंसी, बॉम्बे -यूनाइटेड प्रॉविन्स और सेंट्रल इंडिया इस तरह के स्टेट हुआ करते थे. आजादी के बाद विशाल भारत देश की जरूरतों को समझते हुए अलग अलग राज्यों की निर्मिती की गई. जिनको बनाने के लिए ढेरों समितियों, आयोग की स्थापना की गई . इनके साथ कई ऐसे आंदोलन थे जिनके कारण अलग अलग राज्यों की निर्मिती की गई.
भारत का कौन सा राज्य कब बना, सभी राज्यों का स्थापना दिन, आधिकारिक भाषा
आप जानकारी को सरलता से समजे इसके लिए हमने आपके लिए नीचे राज्यों का टेबल बनाया है जिसमे विस्तार से आपको राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों की निर्मिती का स्थापना दिन और राज्यों की आधिकारिक एवं राजधानिया नमूद की है.
क्रमांक | राज्य | राजधानी | राज्य का दर्जा | आधिकारिक भाषा |
1. | आंध्र प्रदेश | अमरावती | 1 नवंबर 1956 | तेलुगु |
2. | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | 20 फरवरी 1987 | अंग्रेजी |
3. | असम | दिसपुर | 26 जनवरी 1950 | असमिया |
4. | बिहार | पटना | 26 जनवरी 1950 | हिन्दी |
5. | छत्तीसगढ़ | रायपुर | 1 नवंबर 2000 | हिन्दी |
6. | गोवा | पणजी | 30 मई 1987 | कोंकणी |
7. | गुजरात | गांधीनगर | 1 मई 1960 | गुजराती |
8. | हरियाणा | चंडीगढ़ | 1 नवंबर 1966 | हिन्दी |
9. | हिमाचल प्रदेश | शिमला | 25 जनवरी 1971 | हिन्दी |
10. | झारखंड | रांची | 15 नवंबर 2000 | हिन्दी |
11. | कर्नाटक | बेंगलुरू | 1 नवंबर 1956 | कन्नड |
12. | केरल | तिरुवनंतपुरम | 1 नवंबर 1956 | मलयालम |
13. | मध्य प्रदेश | भोपाल | 26 जनवरी 1950 | हिन्दी |
14. | महाराष्ट्र | मुंबई | 1 मई 1960 | मराठी |
15. | मणिपुर | इंफाल | 21 जनवरी 1972 | मेयती |
16. | मेघालय | शिलांग | 21 जनवरी 1972 | अंग्रेजी |
17. | मिजोरम | आइजोल | 20 फरवरी 1987 | अंग्रेजी, हिन्दी, मिज़ो |
18. | नागालैंड | कोहिमा | 1 दिसंबर 1963 | अंग्रेजी |
19. | ओडिशा | भुवनेश्वर | 26 जनवरी 1950 | ऑडिया |
20. | पंजाब | चंडीगढ़ | 1 नवंबर 1966 | पंजाबी |
21. | राजस्थान | जयपुर | 26 जनवरी 1950 | हिन्दी |
22. | सिक्किम | गंगटोक | 16 मई 1975 | अंग्रेजी, नेपाली |
23. | तमिलनाडु | चेन्नई | 1 नवंबर 1956 | तमिल |
24. | तेलंगना | हैदराबाद | २ जून २०१४ | तेलुगु |
25. | त्रिपुरा | अगरतला | 21 जनवरी 1972 | बंगाली, अंग्रेजी, कॉकबोरोक |
26. | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 26 जनवरी 1950 | हिन्दी |
27. | उत्तराखंड | देहरादून | ९ नवंबर २००० | हिन्दी |
28. | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 26 जनवरी 1950 | बंगाली, नेपाली |
क्रमांक | केंद्रशासित प्रदेश | राजधानी | कें. प्र. दर्जा | आधिकारिक भाषा |
01. | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर | 1 नवंबर 1956 | अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगु |
02. | चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | 1 नवंबर 1966 | अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी |
03. | दादर नगर हवेली एवं दमन और दीप | दमन | 26 जनवरी 2020 | अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती |
04. | दिल्ली | नई दिल्ली | 1 नवंबर 1956 | अंग्रेजी, हिन्दी, |
05. | जम्मू कश्मीर | श्रीनगर | 31 अक्टूबर 2019 | अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, कश्मीरी |
06. | लद्दाख | लेह | 31 अक्टूबर 2019 | अंग्रेजी, हिन्दी, लद्दाखी |
07. | लक्षदीप | kavaratti | 1 नवंबर 1956 | अंग्रेजी, मलयालम |
08. | पुददुचेरी | पुददुचेरी | 16 अगस्त 1962 | अंग्रेजी, तमिल |
हम आशा करते है की आपको भारत का कौन सा राज्य कब बना, सभी राज्यों का स्थापना वर्ष, आधिकारिक भाषा.. इन सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा. हमारे देश मे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर एक चीज मे विविधता मौजूद है, फिर भी हम सब एक है; शायद यही हमारे देश की सुंदरता है.
इसे भी पढे: