लोगों के मन में यह भ्रम हमेशा बना रहता है कि गर्मियों में बादाम खाना कितना फायदेमंद होता है। इसमें कोई शक नहीं है कि बादाम सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसके अंदर पाए जाने वाले प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन न सिर्फ ब्लड शुगर को कम करते हैं बल्कि वजन कम करने के साथ-साथ शरीर की कई समस्याओं से लड़ने में भी कारगर होते हैं। लेकिन इस लेख में हम, बादाम खाने के नुकसान क्या है जानेंगे।

बादाम खाने के नुकसान
1. ज्यादा फैट और कैलोरी बढ़ती है
आपको बता दें कि बादाम का ज्यादा सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही मोटापा भी बढ़ने लगता है। जब शरीर में इन दोनों की जरूरत जरूरत से ज्यादा हो जाती है तो वजन बढ़ना शुरू हो जाता है और व्यक्ति को ज्यादा भूख लगने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को गर्मियों में बादाम के सेवन से बचना चाहिए।
2. विटामिन ई की अधिकता
आपको बता दें कि बादाम के अंदर विटामिन पाया जाता है और जब हम बादाम का अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में विटामिन ई की अधिकता हो जाती है, जिससे व्यक्ति को कमजोरी के साथ-साथ जल्दी थकान भी महसूस होती है। डायरिया जैसी समस्या भी होती है।
3. त्वचा की समस्या
बादाम का असर गर्म होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करता है तो चेहरे पर मुंहासे या लाल रैशेज आदि जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जिससे त्वचा संबंधी समस्याओं का भी शिकार हो जाता है।
4. पाचन क्रिया होती है प्रभावित
अगर कोई व्यक्ति बादाम ज्यादा खाता है तो उसके शरीर में फाइबर की अधिकता बढ़ जाती है। आपको बता दें कि जब शरीर में फाइबर की अधिकता बढ़ जाती है, तो पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति पेट फूलना, कब्ज, अपच, पेट खराब होने की समस्या से परेशान रहता है।
यह भी पढे –
अस्वीकरण: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया इसे अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।