अगर आपकी आंखें भी सूजी हुई लगती हैं, तो यह खबर आपके काम की है। हम देखते हैं कि लंबे समय तक काम करने के कारण आंखों के नीचे सूजन की समस्या इन दिनों काफी देखने को मिल रही है। इसके अलावा रात में नींद पूरी न होने से आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा पर थकावट का असर साफ दिखाई देता है। तो इसीलिए इस लेख में हम आँखों के नीचे सूजन कम करने के टिप्स के साथ आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे कैसे हटाए इसका भी घरेलू आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे है, जानने के लिए पूरा पढ़े।

आँखों के नीचे सूजन कैसे हटाए
आँखों के नीचे सूजन आपकी समस्या है तो दही और हल्दी वाला आई मास्क लगाएं, जिससे बहुत फायदा होगा। हल्दी आंखों के नीचे की सूजन को कम करती है। खास बात यह है कि इस DIY मास्क को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। हल्दी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद चीज है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, वहीं इसमें इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। जिससे यह त्वचा में किसी भी तरह की सूजन को आसानी से ठीक कर सकता है। यह त्वचा की चमक को बढ़ाता है और सूजन को कम करता है।
आंखों के नीचे के काले घेरे कैसे हटाए
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार दही त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। यह त्वचा के नीचे की त्वचा को बहुत आसानी से एक्सफोलिएट करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है। जिस वजह से यह आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने में फायदेमंद साबित होता है।
आँखों के नीचे के काले घेरे और सूजन कम करने के टिप्स
- सबसे पहले आप एक कटोरी में एक चम्मच दही और एक चम्मच हल्दी लें।
- अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब चेहरे को पानी से धोकर सुखाकर आंखों के नीचे लगाएं।
- इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
- कुछ देर के लिए आंखों के नीचे पीलापन रहेगा, लेकिन फिर यह अपने आप दूर हो जाएगा।
- आप इसे हफ्ते में तीन दिन इस ‘अंडर आई मास्क’ को लगाएं।
- बेहतर होगा कि इसे रात को सोने से पहले लगाएं और साफ कर के सो जाएं।
- आप पाएंगे कि आपकी आंखों के नीचे की चमक दो हफ्ते में लौट आई है।
- इसके साथ ही यह चेहरे से पफपन को दूर करने में मदद करेगा।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पैच टेस्ट लेने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़े –